नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली टीम इंडिया का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Final) खिताब जीतने का सपना न्यूजीलैंड ने बुधवार को तोड़ दिया। कीवी टीम ने भारत को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैड की टीम पिछले 21 साल में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही। भारतीय टीम ने रिजर्व डे की शुरुआत 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया दूसरी पारी में 170 रन पर सिमट गई। कीवी टीम के सामने 139 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए। कप्तान विराट कोहली और पुजारा के आउट होने के बाद सबकी नजरें विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर टिक गई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने 88 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। पंत की इस पारी के दम पर टीम इंडिया दूसरी पारी में 170 रन बनाने में सफल रही। बल्लेबाजी के बाद पंत ने विकेट के पीछे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि दिन के खेल के तीसरे और अंतिम सेशन में पंत को अचानक ग्राउंड से बाहर जाते हुए देखा गया। इसके बाद फैंस काफी चिंतित हो गए। पंत की जगह कुछ समय के लिए रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। अब यहां पर सबसे बड़ा सवाल ये उठा कि आखिर पंत लाइव मैच के बीच में से क्यों बाहर गए। साहा को 29वें ओवर की शुरुआत में विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया। इस दौरान कॉमेंट्री कर रहे विंडीज के पूर्व पेसर इयान बिशप ने कहा कि पंत अस्वस्थ होने की वजह से बाहर गए हैं। पंत के बाहर जाने के बारे में आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी यही कारण बताया। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, ' ऋषभ पंत अस्वस्थ हैं और इस समय उनकी जगह ऋद्धिमान साहा विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।' विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को इन 3 बड़े टूर्नामेंट में मिली हार कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पाकिस्तान से हारी। इसके बाद साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने मात दी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2U0gihU






0 comments:
Post a Comment