नई दिल्ली आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत हासिल करनी है तो उसे न्यूजीलैंड को कम से कम 50 ओवर बल्लेबाजी करवानी होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज रिजर्व डे है। आईसीसी ने ऐसा नियम बनाया था कि अगर मौसम के कारण खेल का अधिक नुकसान होता है तो रिजर्व डे को इस्तेमाल किया जाएगा। मैच के तीनों नतीजे संभव है। भारतीय टीम के जीत की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के गेंदबाजों को कीवी टीम को आउट करने के लिए पर्याप्त नंबर में ओवर्स की जरूरत होगी। चोपड़ा ने कहा, 'भारतीय टीम 32 रन आगे है। आपको न्यूजीलैंड को आउट करने के लिए कम से कम 50 ओवर गेंदबाजी करनी जरूरी है। दिन के खेल में 98 ओवर गेंदबाजी होनी है जिसमें से दो चेंज ओवर में जाएंगे। तो अगर आप न्यूजीलैंड को 50 ओवर देते हैं तो आपके पास बल्लेबाजी के लिए 46 ओवर बचते हैं।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 200 रन का टारगेट देना होगा। उनकी नजर में यह एक रियलिस्टिक टारगेट है। चोपड़ा ने कहा, 'आप 50 ओवर में 200 रन का टारगेट देना चाहेंगे। चार रन प्रति ओवर का लक्ष्य ठीक रहा। तो इसका अर्थ है कि आपको 46 ओवरों में 170 रन बनाने होंगे। यह भी करीब चार रन प्रति ओवर है।' आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर यह द्विपक्षीय सीरीज होती तो 180 रन का लक्ष्य काफी हो सकता था लेकिन चूंकि यह WTC फाइनल है तो भारतीय टीम सुरक्षित होकर चलना चाहेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Sl7RNP






0 comments:
Post a Comment