Sunday, July 11, 2021

'यह पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए 15 तीव्रता जैसा भूकंप', इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भड़के रमीज राजा

नई दिल्लीरमीज राजा (Ramiz Raja) इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से काफी नाराज हैं। पाकिस्तान की टीम को जिस तरह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल () सीरीज के दूसरे मैच में हार मिली इसके बाद राजा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम ने पाकिस्तान को लगातार दूसरे मैच में हराकर तीन मैचों की सीरीज () में अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर असफल रही और टीम को 52 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने 248 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। रमीज राजा ने इस टीम को 'ग्लोरिफाइड काउंटी टीम' कहा। राजा टीम के प्रदर्शन से इतने नाराज नजर आए कि इस सीरीज हार को उन्होंने रिक्टर स्केल के पैमाने पर इसकी तीव्रता 15 मानी जाएगी। राजा ने कहा कि पाकिस्तान की सीरीज हार असल में देश में फेल होते क्रिकेट सिस्टम की तस्वीर पेश करती है। पूर्व कप्तान ने डर जताया कि पाकिस्तान यह सीरीज 3-0 से भी हार सकता है। उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बहुत बड़ा झटका है। आप इसका बचाव नहीं कर सकते। हम एक बड़ी काउंटी टीम की बात कर रहे हैं जिसने पाकिस्तान को हरा दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान कैसे हालात को बदलता है क्योंकि अब उस पर सीरीज में वाइट वॉश का खतरा है।' रमीज राजा ने पाकिस्तान के कोचों पर सीधा निशाना साधा और कहा कि टीम में कई 'ओवररेटेड' खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कोचिंग सेटअप और टीम में बदलाव जरूर किए जाएं। राजा ने इसके साथ ही फैंस को लगातार निराश करने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर भी निशाना साधा। उन्हें लगता है कि पाकिस्तानी क्रिकेट में कुछ बुनियादी बदलाव करने की जरूरत है वरना उसे यूं ही शर्मनाक हार का सामना करते रहना पड़ेगा। राजा ने कहा, 'अगर हम अब भी नहीं समझे तो मुझे नहीं पता कि कब संभलेंगे। पाकिस्तानी फैंस के लिए इस तरह की हैडलाइंस नाकाबिले बर्दाश्त है। कोचों के प्रदर्शन का आकलन करने से पहले उन्हें कितना वक्त दिए जाने की जरूरत है? पाकिस्तान के लिए कुछ ओवररेटेड खिलाड़ी खेलते चले जा रहे हैं। यह सब कब बदलेगा?


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yLhK73
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support