Saturday, July 10, 2021

भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, अब 18 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे

नई दिल्ली शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका (IND vs SL ODI Series) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत अब 13 की बजाए 18 जुलाई से होगी। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जयशाह ने शनिवार को दी। यह बदलाव मेजबान श्रीलंकाई टीम के शिविर में कोविड-19 (COVID19 pandemic) मामले आने के बाद किया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएलसी के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है। श्रीलंका टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सीरीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जयशाह के हवाले से ट्वीट किया, ' श्रीलंकाई कैंप में कोविड-19 के मामले आने से भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जलाई से होगी।' तीन मैचों की वनडे सीरीज जिसे 13 जुलाई से शुरू होनी थी वो अब 18 जुलाई से हो होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी खुद की सुरक्षा के लिए कुछ और दिन क्वारंटीन पीरियड में रहें। श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और टीम के परफॉरमेंस विश्लेषक इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। निरोशन के पॉजिटिव होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई जबकि फ्लावर गुरुवार को पॉजिटिव आए थे और यह टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद पता चला। क्वारंटीन में रह रहे अन्य सभी खिलाड़ियों की भी जांच कराई गई है। नेगेटिव आने से पहले श्रीलंकाई टीम को स्वदेश लौटने के बाद अपनी पीसीआर जांच के नतीजों का बेसर्बी से इंतजार करना पड़ा क्योंकि रविवार को ब्रिस्टल में दौरे के अंतिम मैच के बाद इंग्लैंड टीम में कई खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। भारतीय टीम इस प्रकार है शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qXtZLa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support