Friday, July 9, 2021

भारत से सीरीज से पहले श्रीलंका को झटका, बैटिंग कोच ये भी कोविड-19 पॉजिटिव

कोलंबोश्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।’ इसमें कहा गया, ‘ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आये।’ बयान के अनुसार, ‘निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं।’ श्रीलंका को भारत के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी20) खेलनी है जो 13 जुलाई से शुरू हो रही है। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े क्वारंटीन में हैं। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qZB7qh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support