Monday, July 5, 2021

सुबोध भाटी का टी20 क्रिकेट में धमाका, 79 गेंदों पर डबल सेंचुरी जड़ बजाया अपना डंका

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे खिलाड़ी टी20 में जो काम नहीं कर पाए उसे दिल्ली के क्रिकेटर ने कर दिखाया है। दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सुबोध भाटी (Subodh Bhati) ने टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी ठोक डाला है। सुबोध ने 79 गेंदों पर 17 छक्कों और 17 चौकों की मदद से नाबाद 205 रन की पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 170 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बटोरे। 30 वर्षीय सुबोध ने यह उपलब्धि क्लब क्रिकेट में दिल्ली इलेवन (Delhi vs Simba) के लिए खेलते हुए सिंबा के खिलाफ हासिल की। सुबोध की इस विध्वंसक पारी के दम पर दिल्ली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। सुबोध ने 259.49 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंबा टीम 18वें ओवर में 199 रन पर ही ढेर हो गई और 57 रन से मैच हार गई। गेल का टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च निजी स्कोर नाबाद 175 रन है जो उन्होंने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ साल 2013 में बनाया था। उन्होंने 66 गेंदों पर यह मुकाम हासिल किया था। श्रीलंका के धनुका पथिराना जड़ चुके हैं डबल सेंचुरी इससे पहले श्रीलंका के क्रिकेटर धनुका पथिराना (Dhanuka Pathirana) टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। धनुका ने साल 2007 में इंग्लैंड में लंकाशर सेडलवर्थ लीग (Lancashire’s Saddleworth League) में ऑस्टरलैंड्स (Austerlands) की ओर से खेलते हुए 72 गेंदों पर 277 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 29 छक्के और 18 चौके लगाए थे। पथिराना की इस धमाकेदार पारी के दम पर ऑस्टरलैंड्स ने 2 विकेट पर 366 रन का स्कोर खड़ा किया था। 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 147 रन बनाए हैं साल 2015 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखने वाले सुबोध मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन वह घरेलू क्रिकेट दिल्ली की ओर से खेलते हैं। उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 147 रन बनाने के अलावा 19 विकेट भी चटकाए हैं। लिस्ट ए के 24 मैचों में सुबोध के नाम 132 रन दर्ज है। इस दौरान उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से 37 विकेट भी चटकाए हैं। सुबोध ने 39 टी20 मैचों में 120 रन बनाने के अलावा 47 विकेट भी झटके हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ArJ5wP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support