कोलंबो श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत (India) के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए टीम का ऐलान शुक्रवार को किया। कुसल परेरा की अनुपस्थिति में दसुन शनाका टीम की कप्तान करेंगे, जबकि धनंजय डि सिल्वा उपकप्तान हैं। शनाका पिछले 4 वर्ष में टीम की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। परेरा कंधे में चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को ट्रेनिंग के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी। गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो जिन्हें ट्रेनिंग के दौरान 15 जुलाई को चोट लगी थी वह भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। परेरा श्रीलंका के विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद थे। श्रीलंका की टीम इस प्रकार है दसुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नान्डो, पथुम निसंका, भानुका राजापक्सा, चरिथ असालंका, मिनोद भानुका, लाहिरू उदारा, वनिंदु हसारंगा, अशेन बंडारा, रमेश मेंडिस, धनंजय लक्षण, प्रवीण जयाविक्रमा, अकीला धनंजय, लक्षण संदाकन, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, कसुन रजिता, असिता फर्नान्डो, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, बिनुरा फर्नान्डो (सिर्फ टी20 में), शिरान फर्नान्डो, इशान जयारत्ने। वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है...वनडे सीरीज ( Schedule) का पहला मुकाबला 18 को जबकि दूसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम वनडे 23 जुलाई को होगा। T-20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई, दूसरा मैच 27 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rdwzg9






0 comments:
Post a Comment