Friday, July 23, 2021

टीम इंडिया में पांच खिलाड़ियों का डेब्यू, द्रविड़ ने कोच बनते ही बदला 41 साल पुराना इतिहास

कोलंबोभारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी है। मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहले दो मुकाबले जीत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। ऐसे में आखिरी मैच में भारतीय टीम ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया है। पांच खिलाड़ियों का डेब्यू टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, खब्बू बल्लेबाज नीतीश राणा, बाएं हाथ के पेसर चेतन सकारिया, स्पिन ऑलराउंडर के. गौतम और युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर ने वनडे डेब्यू किया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए छह बदलाव किए हैं जिसमें से पांच खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं और नवदीप सैनी को भी अंतिम एकादश में जगह दी गई है। 1980 के बाद पहली बार ऐसा हुआ भारत के वनडे इतिहास में यह दूसरी बार है जब टीम में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इससे पहले दिसंबर 1980 में ऐसा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था जिनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल और तिरुमलाई श्रीनिवासन शामिल थे। दूसरी ओर श्रीलंका ने भी तीन बदलाव किए हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं भारत : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, नीतीश राणा, हार्दिक पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया श्रीलंका : अविष्का फनार्डो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और प्रवीण जयाविक्रमा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y1fPve
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support