Friday, July 2, 2021

भारत से सीरीज से पहले श्रीलंका को झटका, 5 बड़े खिलाड़ियों ने की बगावत

कोलंबोश्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच अनुबंध को लेकर चल रहा गतिरोध जारी है और अब उसके पांच क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज से पहले दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। श्रीलंकाई खिलाड़ी इस समय बिना अनुबंध के इंग्लैंड में खेल रहे हैं क्योंकि उनके ब्रिटेन जाने से पहले बोर्ड के साथ समझौता नहीं हो सका। विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा, एशेन बंडारा और कासुन राजिता ब्रिटेन गयी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन 24 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रीय अनुबंध की पेशकश की गयी। इन खिलाड़ियों को 25 जून से शुरू हुए शिविर से बाहर रखा गया। भारत के खिलाफ सीरीज यहा 13 जुलाई से शुरू हो रही है। श्रीलंका बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने ‘डेली एफटी’ से कहा, ‘जब तक राष्ट्रीय अनुबंध का मुद्दा निपट नहीं जाता और अगर वे भारत के खिलाफ सीरीज के लिये उपलब्ध हो पायेंगे तो उन्हें दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने को कहा गया ताकि वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जा सकें।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वे दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे इसलिये उन्हें शिविर से बाहर रखा गया। वे दाम्बुला या कोलंबो में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में अन्य के साथ नहीं जुड़े।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2V6u57v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support