Sunday, July 4, 2021

खतरे में कोहली का 8 साल पुराना रेकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 4 हजार रन बनाएगा ये बल्लेबाज!

नई दिल्ली पाकिस्तान और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें 8 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला वनडे कार्डिफ में खेला जाएगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत खेली जाएगी जहां प्वांट्स टेबल में मेजबान टीम नंबर वन और पाकिस्तान टीम नंबर तीन से शुरुआत करेगी। पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम (Babar Azam) करेंगे। बाबर ने 80 वनडे इंटरनैशनल मैचों की 78 पारियों में अब तक कुल 3808 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। 26 वर्षीय बाबर वनडे में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो वनडे में 192 रन बनाने होंगे। वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में चार हजार रन बनाने का ओवरऑल रेकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के सदाबहार बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) के नाम दर्ज है। अमला ने 81 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। बतौर एशियाई खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। कोहली ने 93 वनडे पारियों में चार हजार रन का आंकड़ा छुआ था। बाबर के पास विराट कोहली को भी पीछे छोड़ने का मौका है। 8 साल से अटूट है विराट का रेकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2013 में यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने इस उपलब्धि को रांची वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था। रांची वनडे में विराट ने नाबाद 77 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों का पहला वनडे कार्डिफ में जबकि दूसरा 10 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे बर्मिंगम में 13 जुलाई को होगा। पीसीबी ने बाबर को ए ग्रेड में किया शामिल हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने सालाना कॉन्ट्रेक्ट में बाबर को हसन अली, मोहम्मद रिजवान सहित युवा पेसर शाहीन शाह अफरीदी के साथ टॉप ए वर्ग में शामिल किया था। पीसीबी ने अपने सालाना रिटेनरिशप में 25 प्रतिशत का इजाफा भी किया था। हालांकि उसने ये नहीं बताए कि किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TymZbk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support