Monday, July 12, 2021

काउंटी क्रिकेट में विकेट के लिए तरसते नजर आए अश्विन, लुटाए 99 रन, मिला 1 विकेट

लंदन इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में सरे का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय टीम के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) समरसेट (Surrey vs Somerset) के खिलाफ 43 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ एक विकेट ले सके। इस चार दिवसीय मैच में समरसेट की टीम सोमवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान 148.5 ओवर में 429 रन पर आउट हो गई। टेस्ट में 400 से अधिक विकेट चटका चुके अश्विन हालांकि ज्यादा प्रभावित करने में नाकाम रहे। वह 99 रन खर्च कर सिर्फ एक सफलता हासिल कर सके। उन्हें इकलौती सफलता खेल के पहले दिन टॉम लैमनबॉय (42) के विकेट के रूप में मिली। सरे ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। अश्विन मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की सफलता के लिए अहम होंगे। भारतीय खिलाड़ी 15 जुलाई को एकत्रित होंगे भारतीय क्रिकेटर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद तीन सप्ताह के ब्रेक (छुट्टी) पर हैं। टीम 15 जुलाई को डरहम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीजसे पहले शिविर के लिए एकत्रित होगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। काउंटी में खेलने को लेकर कही थी ये बात काउंटी मैच से पहले अश्विन ने सरे के लिए खेलने का मौका मिलने पर खुशी जताई थी। अश्विन ने सरे काउंटी टीम द्वारा साझा किए एक वीडियो में कहा था, 'मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने लंदन काउंटी क्रिकेट के बारे में काफी सुना है और अब यह देख भी लिया। भले ही यह केवल एक मैच के लिए है, लेकिन मुझे इस ड्रेसिंग रूम को साझा करने में खुशी हो रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3B4705V
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support