Wednesday, July 7, 2021

BCCI का फरमान, स्वदेश वापस लौटेंगे चोटिल शुभमन गिल, कौन होगा रिप्लेसमेंट?

नई दिल्लीचोटिल युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वापस बुलाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अब तक उनके रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं किया है। शुभमन को चोट लगी है और वह चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई उन्हें वापस स्वदेश बुलाना चाहता है। हालांकि, इस बारे में कोई खबर नहीं है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा या शुभमन कब स्वदेश लौटेंगे। ऐसा समझा जाता है कि शुभमन के बदले खिलाड़ी भेजने का कोई जल्द प्लान तैयार नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि लोकेश राहुल को टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर नहीं देखा जाएगा जिसके बाद मयंक अग्रवाल और टेस्ट में डेब्यू का इंतजार कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर विकल्प के रूप में बचे हैं। ऐसा भी समझा जाता है कि टीम मैनेजमेंट ने मेल में किसी विशिष्ट खिलाड़ी के लिए नहीं कहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट ने शुभमन की जगह किस खिलाड़ी को लेना है ये चयनकर्ताओं पर छोड़ रखा है, चाहे वह पृथ्वी साव और देवदत्त पडिक्कल हो या अन्य कोई बल्लेबाज। भारत की इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज नॉटिंघम (4-8 अगस्त) में शुरू होगी। दूसरा लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), तीसरा लीड्स (अगस्त 25-29), चौथा ओवल (2-6 सितंबर) और आखिरी टेस्ट मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में खेला जाएगा। टीम रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36i0Twn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support