Thursday, July 1, 2021

बुमराह ने पत्नी संजना के साथ शेयर की सेल्फी, फैंस बोले-बोलिंग पर फोकस करो भाई

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बुमराह पहली पारी में प्रभाव छोड़ने में विफल रहे जबकि दूसरी पारी में वह लय में आते हुए दिखे। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी (WTC Final) खिताब अपने नाम किया। इस मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 3 सप्ताह का ब्रेक मिला है जिसके बाद वह इंग्लैंड के अलग अलग शहरों में अपनी फैमिली के साथ छट्टियां मना रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने पत्नी और बच्चों के साथ इंज्वॉय करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। बुमराह भी उनमें से एक हैं जिन्होंने स्पोर्ट्स प्रजेंटर पत्नी संजना गणेशन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है। बुमराह ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह पत्नी संजना के साथ पार्क में एक बेंच पर बैठे हुए हैं। कैप्शन में बुमराह ने लिखा 'तुम्हें देखकर मुस्कुरा रहा हूं।' बुमराह की इस सेल्फी को देख लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, ' बोलिंग पर फोकस करो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी पहली वाली गेंदबाजी कहां खो गई ?' 14 जुलाई को एकत्रित होंगे खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होंगे और फिर क्वारंटीन होंगे। टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड (IND vs ENG Test Series) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी। इन वेन्यू पर खेले जाएंगे टेस्ट मैच टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज, लॉर्डस, हेडिंग्ले, ओवल और ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जाएंगे। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज में बुमराह अहम रोल निभा सकते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xc29Nk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support