नई दिल्ली कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटि की 'शर्टलेस' मिरर सेल्फी इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के हिस्सा रहे दाएं हाथ के पेसर नागरकोटि (Kamlesh Nagarkoti Mirror Selfie) ने हाल में बाथरूम में तौलिया लपेटे शर्टलेस मिरर सेल्फी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। नागरकोटि की इस सेल्फी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 21 साल का यह युवा गेंदबाज मॉडल की तरह दिखाई दे रहा है। राजस्थान के बाड़मेर में जन्मे नागरकोटि ने कैप्शन लिखा, ' आपके पास मेरे और सेल्फी को चुनने के लिए दो ऑप्शन हैं। आप क्या चुनेंगे?' फैंस को कमलेश की बॉडी और एब्स काफी पसंद आ रही हैं। फैंस कॉमेंट बॉक्स में अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नागरकोटि के इस मिरर सेल्फी को अब तक 38 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। क्रिस ग्रीन ने कुछ यूं किया कॉमेंट केकेआर की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रिस ग्रीन (Chris Green) कॉमेंट किया, ' वॉव कैमी, मॉडल शॉट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' निश्चिततौर पर मैं आपको चूनुंगा, क्योंकि मेरे लिए आपसे बढ़कर कुछ नहीं।' आईपीएल में 11 मैच खेले हैं साल 2020 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले नागरकोटि ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। नागरकोटि हाल के दिनों में अधिकतर समय चोटिल रहे हैं। हालांकि इस समय वह पूरी तरह फिट हैं और केकेआर की ओर से जौहर दिखाने को तैयार हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2T4kuNO






0 comments:
Post a Comment