Tuesday, July 6, 2021

महेंद्र सिंह धोनी के 'गुरुमंत्र' का श्रीलंका दौरे पर भी इस्तेमाल करेंगे रुतुराज गायकवाड़

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी ने कई युवा खिलाड़ियों को निखारने में मदद की है। इस लिस्ट में अगला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज का हो सकता है। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने हाल ही में कहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान ने उनकी काफी मदद की। इससे उनके प्रदर्शन में निरंतरता आई। गायकवाड़ को 2020 के आईपीएल में चेन्नई की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उस साल उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। टीम प्रबंधन का ध्यान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर नहीं गया। सीजन शुरू होने से पहले गायकवाड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि बीमारी से ठीक होने के बाद भी टीम प्रबंधन ने उन्हें ज्यादा अवसर नहीं दिए। आनंद बाजार पत्रिका से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि धोनी चेन्नई के लिए बतौर ओपनर उनका पूरा साथ देते हैं। गायकवाड़ को साल 2020 के सीजन में जब बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाया गया तो उन्होंने एक के बाद एक तीन हाफ सेंचुरी लगाईं। उन्होंने कहा, 'माही भाई ने हमेशा मेरी मदद की है। आईपीएल के शुरुआत में मैं रन नहीं बना पा रहा था। मैंने भरोसा नहीं खोया और लगातार पारी की शुरुआत करता रहा। माही भाई ने मुझमें जो भरोसा दिखाया उससे मुझे काफी मदद मिली।' गायकवाड़ ने वह गुरुमंत्र भी बताया जो महेंद्र सिंह धोनी ने उनके साथ साझा किया था। धोनी ने उन्हें बताया था कि आखिर एक कामयाब क्रिकेटर बनने के लिए क्या करने की जरूरत होती है। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था कि हमेशा गेंद की क्वॉलिटी पर ध्यान दें न कि मैदान पर विपक्षी टीम की बातों पर। गायकवाड़ श्रीलंका दौरे पर धोनी की तरह कूल रहकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'माही भाई हमेशा चुपचाप खेलते थे। आपको कामयाबी गेंद की क्वॉलिटी के हिसाब से खेलने से मिलती है। विपक्षी टीम कई तरह से आपको परेशान करने की कोशिश करेगी। आपका ध्यान भटकाना चाहेगी। माही भाई ने मुझे इस जाल में नहीं फंसने की सलाह दी। उनकी यह सलाह मेरे बहुत काम आएगी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hp86kV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support