Thursday, July 15, 2021

इंग्लैंड में प्रैक्टिस मैच में ये खिलाड़ी देंगे टीम इंडिया को टक्कर, यहां होगी लाइव कॉमेंट्री

डरहमवार्विकशर के कप्तान विलफ्रेड रोड्स भारत के खिलाफ 20 से 22 जुलाई तक होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में 14 सदस्यीय काउंटी एकादश की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज और यंग लायंस के मौजूदा मुख्य कोच रिचर्ड डॉसन मेजबान टीम के कोच होंगे। मैच दर्शकों के बिना खेला जाएगा क्योंकि भारतीय टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सिलेक्ट काउंटी टीम में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जेम्स ब्रासी और नाटिंघमशर के सलामी बल्लेबाज हसीब हामिद भी हैं जिन्होंने 2016 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। ईसीबी इस मैच के लिए एक छोटा बायो बबल बनायेगा और सारे चयनित खिलाड़ियों की कोरोना जांच होगी। मैच डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा और बीबीसी रेडियो पर इसकी कॉमेंट्री भी होगी। काउंटी सिलेक्ट एकादश: विल रोड्स, रेहान अहमद, टॉम एस्पिनवेल, एथान बाम्बर, जेम्स ब्रासी, जैक कार्सन, जाक चैपल, हसीब हामिद, लिंडन जेम्स, जैक लिब्बी, क्रेग माइल्स, लियाम पीटरसन व्हाइट , जेम्स रियू, रॉब येट्स।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xOuAS8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support