नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर () इन दिनों पूर्ण फिटनेस हासिल करने में जुटे हुए हैं। श्रेयस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दौरान अपने चोटिल कंधे का ऑपरेशन करवाया था। साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस फील्डिंग करते समय अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे, जिसके बाद वह आईपीएल से बाहर हो गए थे। आईपीएल में श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। श्रेयस ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए हैं जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने अपने बालो को ग्रे कलर से रंगा है और फंकी लुक दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए फोटो का कैप्शन लिखा, ' 'ताजा बालों की सांस की तरह।' श्रेयस के इस वीडियो और फोटो को देख फैंस कॉमेंट बॉक्स में अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' भाई, आप एक्टर नहीं हो इसलिए खेल पर फोकस करो। एक अन्य फैंस ने लिखा, ' सुपर हीरो...एक दम कड़क।' आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ सितंबर में यूएई में आयोजित होगा। श्रेयस के दूसरे आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलने की उम्मीद है। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी वर्क आउट का वीडियो अपलोड करते रहते हैं। भारत में आयोजित आईपीएल 2021 के पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत ने की थी। उम्मीद की जा रही थी श्रेयस की वापसी श्रीलंका दौरे पर हो सकती है लेकिन वह इस दौरे के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। इस समय भारत की दो क्रिकेट टीमें दो अलग अलग दौरों पर हैं। कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड में है जबकि शिखर धवन की अगुआई वाली एक भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36bYG5v






0 comments:
Post a Comment