Thursday, July 22, 2021

कोहली ने इंग्लैंड से किया दीपक चाहर को मेसेज, विनिंग पारी पर यूं दी बधाई

कोलंबोश्रीलंका के खिलाफ तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बल्लेबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के बाद हर भारतीय क्रिकेट फैन उनकी तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। मैच के बाद कोहली ने दीपक चाहर को मेसेज कर बधाई दी थी। इसका खुलासा खुद दीपक चाहर ने किया। दीपक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुशी शेयर करते हुए कहा- मैच के बाद विराट भैया ने मेसेज किया था। उन्होंने लिखा था- वेल प्लेड..। दीपक और भुवनेश्वर कुमार ने 8वें विकेट के लिए 84 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए भारत को मुश्किल परिस्थिति से न केवल निकाला बल्कि मुकाबले में जीत भी दिलाई। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को मैच जिताने वाले भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा है कि उनकी बल्लेबाजी से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का मनोबल बढ़ेगा। चाहर ने कहा कि वह ऑलराउंडर का टैग या टी 20 विश्व कप में चयन को लेकर चिंतित नहीं है और वह अपनी बल्लेबाजी में सुधार को लेकर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। चाहर ने कहा, ‘लोग मुझे ऑलराउंडर माने या ना मानें इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन जो बल्लेबाज मेरे साथ होगा उसे यह भरोसा होगा कि मैं उसका समर्थन कर सकता हूं। अगर मैं दूसरे वनडे की स्थिति में बल्लेबाजी कर रहा हूं तो यह जरूरी है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पता हो कि यह बल्लेबाज मैच जिताने में मदद कर सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी बल्लेबाज पर कड़ी मेहनत की है। मेरे पिता मेरे कोच थे। जब मैं उनसे बात करता हूं और अगर हमारे बीच 10 मिनट बात होती है तो उसमें से छह-सात मिनट बल्लेबाजी पर बात होती है।’ चाहर ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बेसिक्स बहुत जरूरी है। अगर आपकी बेसिक्स सही है तो आप अच्छा करेंगे। अगर आप स्विंग गेंदबाज बनना चाहते हैं तो तेजी बहुत जरूरी है।’ चाहर महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान के लिए कहा कि धोनी का उनपर काफी प्रभाव रहा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eL7rIG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support