Monday, July 5, 2021

वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल, मार्क बाउचर को सताने लगी है यह चिंता

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर (South Africa Head Coach ) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात () में कराने से वहां पिचों पर काफी असर पड़ेगा और टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के दौरान वे स्पिनरों की मददगार साबित होंगी। आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई (IPL 2021 in UAE) में कराए जाएंगे जबकि टी20 विश्व कप (T20 World Cup) भी कोरोना महामारी के कारण अब भारत की बजाय यूएई में ही होगा । आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से 15 अक्टूबर (IPL Schedule) के बीच होगा जबकि टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से शुरू होगा। बाउचर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘आईपीएल के बाद विकेट सूख जाएंगे। ये ऐसे विकेट नहीं होंगे जैसे साउथ अफ्रीका में होते हैं जिन पर 180-200 रन बना सकते हैं। यहां काफी चतुराई से खेलनाा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘वे उन पिचों पर आईपीएल (IPL) खेलेंगे जिससे पिचें पुरानी हो जाएंगी और बिल्कुल उपमहाद्वीप की पिचों की तरह होंगी।’उन्होंने कहा कि स्पिनरों की मददगार पिचों पर बल्लेबाजी करना कठिन होगा। बाउचर ने कहा, ‘आईपीएल से पता चल जायेगा कि उन पिचों पर किततना स्कोर सही रहेगा । मुझे डर है कि स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Ao6z61
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support