नई दिल्ली टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है लेकिन कई बार गेंदबाज ऐसा प्रदर्शन करते हैं कि फैंस हैरान रह जाते हैं। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के चौथे मैच में मिशेल स्टार्क ने ऐसा ही प्रदर्शन किया। स्टार्क ने टी20 इंटरनैशनल के सबसे शानदार आखिरी ओवर्स में से एक फेंका। वेस्टइंडीज को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 47 रन चाहिए थे। आंद्रे रसल और फैबियन एलन ने गियर बदला और आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। रसल ने 18वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए। इस ओवर में कुल 11 रन बने। अब आखिरी दो ओवरों में 36 रन की जरूरत थी। रसल ने राइली मेरेडिथ के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसकी अगली गेंद पर एक रन बना। फैबियन एलन ने कमाल का खेल दिखाते हुए मेरेडिथ के ओवर की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर वह कैच आउट हो गए। आंद्रे रसल को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे। उन जैसे बल्लेबाज के लिए यह कोई मुश्किल काम नहीं था। ऐसा लग रहा था कि कैरेबियाई टीम इस मैच को भी जीतने जा रही है। आरोन फिंच ने मिशेल स्टार्क को जिम्मेदारी सौंपी। स्टार्क ने कमाल का खेल दिखाया। और रसल को खुलकर खेलने नहीं दिया। उन्होंने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ ओवरों में से एक फेंका स्टार्क ने एक बाद एक लगातार चार डॉट बॉल फेंकी। आखिरी दो गेंदों पर भी उन्होंने सिर्फ छह रन दिए और अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2U6XFcS






0 comments:
Post a Comment