नई दिल्ली दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर्स में से एक स्मृति मंधाना का आज जन्मदिन है। भारत की यह सुपरस्टार आज अपना 25वां बर्थडे मना रहीं हैं। 18 जुलाई 1996 को मुंबई में पैदा हुई स्मृति अपने छोटे से करियर में ही कई बड़े कमाल कर चुकीं हैं, उनका क्यूट फेस देखकर कोई नहीं कह सकता कि मैदान पर वह बोलर्स को बेरहमी से पिटती होंगी। सोशल मीडिया पर तो चाहने वाले उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। आज उनके जन्मदिन पर ऐसे किस्से को याद करते हैं, जो कई दिन तक सुर्खियों में रहा था। दरअसल, बीते साल विराट नामक एक यूजर ने उनसे पूछा था कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज्ड मैरिज (Love or Arranged Marriage)। जलेबी की तरह सीधे सवाल का जवाब भी मंधाना ने उस अंदाज में दिया था, जिससे सभी उनकी हाजिरजवाबी के कायल हो गए। शादी का भी मिला प्रपोजल तब स्मृति ने कहा था कि वह 'लव-रेंज्ड' करेंगी। मतलब महिला क्रिकेटर पहले प्यार करेंगी और उसके बाद दोनों परिवारों को मनाकर अरेंज्ड मैरिज करेंगी। स्मृति के इस जवाब को हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसी दौरान एक फैन ने तो उन्हें शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। उस ट्विटर यूजर ने लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मेरे पास 5 एकड़ कृषि भूमि है। एक सुंदर घर है जिसमें बगीचा है, एक बाइक है और आपके लिए बेतहाशा प्यार है। कृपया उत्तर दें।' इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू इस क्रिकेटर ने महज 16 साल की उम्र में भारत की वनडे और टी-20 टीम में डेब्यू कर लिया था। बाएं हाथ की यह खब्बू ओपनिंग बल्लेबाज अब टीम की सीनियर मेंबर हैं। स्मृति 2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। वह टी-20 टीम का भी हिस्सा थीं, जो 2020 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टी-20 में दूसरा स्थान पर रही। अबतक का इंटरनेशनल करियरस्मृति मंधाना ने तीन टेस्ट, 59 एकदिवसीय और 81 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। खेल के सबसे पुराने प्रारूप में उनके बल्ले से 167 रन आए हैं। 50 ओवर फॉर्मेट में वह 2253 रन बना चुकीं हैं। वहीं टी-20 में 1901 रन बनाए हैं। 22 साल 229 दिन की उम्र में भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी कर उन्होंने नया रेकॉर्ड बनाया था। 2019 में खेले गए उस मैच में अनुभवी मिताली राज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थीं। फिलहाल भारतीय टी-20 टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है और उपकप्तानी स्मृति संभालती हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zfsxH3






0 comments:
Post a Comment