नई दिल्ली आज न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का जन्मदिन है। आज ही के दिन सन- 1943 में उनका जन्म हुआ था। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को हमेशा उनके डेब्यू के लिए याद किया जाएगा। भारत के खिलाफ डबल धमाका 1964-65 में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर थी। कोलकाता में टेस्ट मैच था। जहां टेलर ने डेब्यू किया। यही मैच उनकी पहचान से हमेशा के लिए जुड़ गया। टेलर इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। शानदार 105 रन की पारी खेली। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी पहली सेंचुरी थी। वह यहीं नहीं रुके। इसके बाद भारत की पहली पारी में 86 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वह टेस्ट डेब्यू पर सेंचुरी बनाने और पांच विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। पांच माह पहले हुआ निधन अगले मैच में उन्होंने 26 रन देकर पांच विकेट लिए। ब्रुस टेलर इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम के रेगुलर सदस्य बन गए। वह तीन बार इंग्लैंड के दौरे पर गए। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली कीवी टीम का भी वह हिस्सा रहे। इंग्लैंड की पिचें और परिस्थितियां उनके पक्ष में थीं, लेकिन वह वहां कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। 1973 में अपने आखिरी इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। हालांकि 1978-79 में वेलिंग्टन में उन्होंने वापसी की। टेलर का 6 फरवरी 2021 को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। संन्यास के बाद लगा स्कूल में चोरी का आरोपछह फीट तीन इंच लंबे इस ऑलराउंडर ने 1965 से 1973 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 30 टेस्ट और दो वनडे मुकाबले खेले थे। अपने करियर में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 898 टेस्ट रन बनाए थे। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट को संवारने का काम किया। जुए की लत के चलते उन पर चोरी का आरोप भी लगा। स्कूल से करोड़ों की चोरी, धोखाधड़ी समेत कुल 22 आरोपों में एक साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hSY4r6






0 comments:
Post a Comment