Monday, July 5, 2021

दानिश कनेरिया की राणातुंगा को खरी-खरी, लाइमलाइट में रहने के लिए साधा टीम इंडिया पर निशाना

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर (Danish Kaneria) ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान (Arjuna Ranatunga) पर निशाना साधा है। कनेरिया (Kaneria) ने कहा है कि राणातुंगा (Ranatunga) ने लाइमलाइट में रहने के लिए ही श्रीलंका के दौरे पर गई भारतीय टीम को 'बी' टीम कहा है। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने कहा था कि भारत ने अपनी दोयम दर्जे की टीम भेजकर श्रीलंका क्रिकेट का अपमान किया था। कनेरिया (Kaneria) ने कहा कि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो नियमित रूप से भारत की मुख्य टीम में खेलते रहते हैं। ऐसे में इसे दूसरे दर्जे की टीम कहना ठीक नहीं है। इससे पहले श्रीलंका बोर्ड (Sri Lanka Cricket) भी इस तरह की राय जाहिर कर चुका है। अपने यूट्यूब चैनल पर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria Youtube Channel) ने राणातुंगा पर भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में राणातुंगा के बयान की आलोचना की। कनेरिया (Kaneria) ने कहा, 'राणातुंगा ने यह बयान सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए किया है। भारत एक ऐसा देश है जहां 50-60 खिलाड़ी हैं जो दो अंतरराष्ट्रीय टीम बना सकते हैं। कई खिलाड़ी जिनमें भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), काफी समय से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। आपके कद के क्रिकेटर से ऐसा बयान सुनकर दुख होता है।' कनेरिया ने राणातुंगा पर आगे निशाना साधते हुए उन्हें श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के बारे में याद दिलाया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की टीम को इंग्लैंड (Sri Lanka Tour of England) में बहुत बुरी तरह हार मिली। इंग्लैंड ने हर आयाम में श्रीलंका को मात दी। दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) को यह भी लगता है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भारत का शुक्रिया अदा करना चाहिए वह उनके यहां सीरीज खेलने आया। भारत के खिलाफ खेलकर बोर्ड को स्पॉन्सर और फंड मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट लगातार नीचे जा रहा है। देखिए वे इंग्लैंड में कैसा क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे क्रिकेट खेलना भूल गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट को खुद को खुशकिस्मत समझना चाहिए कि भारत अपनी टीम भेजकर बोर्ड को आर्थिक मुश्किल से निकलने में मदद कर रहा है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AAeYn4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support