Saturday, July 10, 2021

इंग्लैंड दौरे पर रविंद्र जडेजा को आ रही अपने घोड़ों की याद, जानिए क्यों

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Ravindra Jadeja) इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां टीम इंडिया को मेजबान टीम (India tour of England) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होगा। भारतीय क्रिकेटर्स इस समय 20 दिन के ब्रेक पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final) फाइनल मुकाबले के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने अपने खिलाड़ियों को ब्रेक दिया है। कोहली एंड कंपनी 14 जुलाई को एकत्रित होगी। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाले जडेजा ने हाल में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दो घोड़ों की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ' मैं अपने लड़कों को काफी मिस कर रहा हूं।' जडेजा को घुड़सवारी का शौक है और वह खाली समय में इसका लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इससे पहले भी जडेजा ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) स्थगित होने के बाद अपने घर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोड़े के साथ तीन फोटो अपलोड किए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फैंस को इसे 22 एकड़ का एंटरटेनर बताकर पेश किया था। जडेजा ने कैप्शन लिखा था, '22 एकड़ एंटरटेनर।' जडेजा का यह पोस्ट केवल उनके फैंस का ध्यान ही नहीं आकर्षित किया बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी हार्ट वाले तीन इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया। चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेले घरेलू सीरीज जडेजा चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल सके थे। उन्हें यह चोट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी। इस ऑलराउंडर ने चोट के बाद आईपीएल 2021 (Indian Premier League) के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3e5NifW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support