Thursday, July 1, 2021

देखें वीडियो: शिखर धवन और पृथ्वी साव ने खेला 'म्यूजिक और माइम' का मजेदार गेम

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक क्लिप साझा की है जिसमें शिखर धवन और पृथ्वी साव एक मजेदार गेम खेल रहे हैं। इस खेल का नाम 'म्यूजिक ऐंड माइम' है। इस खेल में एक खिलाड़ी हेडफोन लगाता है और दूसरा कुछ बोलता है। पहले खिलाड़ी को पता लगाना पड़ता है कि सामने वाला क्या बोल रहा है। इस दौरान दोनों ने कई मजेदार उत्तर दिए। शुरुआत शिखर धवन ने की। उन्होंने हेडफोन लगाकर भारतीय खिलाड़ियों के नाम का अंदाजा लगाया जो पृथ्वी साव बोल रहे थे। धवन श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीम के कप्तान हैं। भारत को 13 जुलाई से वहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत की प्रमुख टीम फिलहाल इंग्लैंड में है। जहां उसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेना है। श्रीलंका दौरे पर युवाओं को टीम में तरजही दी गई है। इन युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। टीम इंडिया ने इस दौरे पर छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस टीम के साथ राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में सामने जाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ue18pI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support