Tuesday, July 20, 2021

चाहर और सूर्यकुमार की शानदार पारी को देख कोहली ने तारीफ में कुछ यूं पढ़े कसीदे

नई दिल्ली शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd ODI) को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका की ओर से रखे गए 276 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 गेंद बाकी रहते 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। 193 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी टीम इंडिया एक वक्त 193 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया के लिए दीपक चाहर (Deepak Chahar) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 8वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन ली। भारत के लिए विनिंग चौका दीपक चाहर ने लगाया। दीपक चाहर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली तेज गेंदबाजी विशेषज्ञ दीपक ने 82 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 69 रन बनाते हुए विजय गाथा लिखी। इसमें उनका साथ भुवनेश्वर कुमार ने दिया। भुवी ने 28 गेंदों में 2 चौके की मदद से नाबाद 19 रन की पारी खेली। दूसरा वनडे खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सबसे अधिक 44 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। कोहली ने दीपक चाहर और सूर्यकुमार की यूं की तारीफ इस जीत से गदगद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की मेन टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। कोहली ने ट्वीट किया, ' खिलाड़ियों की शानदार जीत। मुश्किल समय में जीत तक पहुंचने की अद्भुत कोशिश। देखने में मजा आ गया। शानदार दीपक चाहर और सूर्यकुमार। दबाव में जबरदस्त पारी।' श्रीलंका ने 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फर्नांडो और मिनोद भानुका (36) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eHDau6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support