Sunday, July 18, 2021

शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ खेली ऐसी पारी, इन खास रेकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ईशान किशन और कप्तान शिखर धवन की हाफ सेंचुरी के दम पर 36.4 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। शिखर ने 95 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।


Shikhar Dhawan Records: शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ खेली ऐसी पारी, इन खास रेकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ईशान किशन और कप्तान शिखर धवन की हाफ सेंचुरी के दम पर 36.4 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। शिखर ने 95 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।



भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान
भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान

बतौर कप्तान अपने पहले मैच में उनकी उम्र 35 साल 225 दिन है, इस तरह वह इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत की कमान संभालने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने वीनू मांकड़ (39 साल 264 दिन vs पाकिस्तान) का रेकॉर्ड तोड़ा।



धवन ने रिचर्ड्स और रूट को पीछे छोड़ा
धवन ने रिचर्ड्स और रूट को पीछे छोड़ा

धवन ने वनडे क्रिकेट में 6000 रनों का अंकड़ा पार किया। धवन ने सबसे तेजी से 6 हजार रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ा है। धवन ने 140 पारी में 6 हजार वनडे रन पूरे किए हैं जबकि रिचर्ड्स और रूट ने ऐसा करने के लिए 141 पारियों का सहारा लिया। सबसे तेजी से 6 हजार रन बनाने के रेकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। अमला ने मात्र 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। दूसरे नंबर पर भारतीय विराट कोहली (136) हैं।



धवन के 6000 रन पूरे
धवन के 6000 रन पूरे

धवन इस पारी के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज भी बने।



श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन
श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन

शिखर धवन ने इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ वनडे में एक हजार रन भी पूरे किए। उन्होंने यह आंकड़ा महज 17वीं पारी में किया, जो एक रेकॉर्ड है। उनके बाद हाशिम अमला (18), सौरभ गांगुली (20) और क्विंटन डि कॉक (21) का नंबर आता है।



कप्तान के तौर पर पहले मैच में हाफ सेंचुरी
कप्तान के तौर पर पहले मैच में हाफ सेंचुरी

कप्तानी डेब्यू वनडे में शिखर धवन ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने। उनसे पहले अजीत वाडेकर, रवि शास्त्री, सचिन तेंडुलकर, अजय जडेजा, एमएस धोनी ने यह कारनामा किया था।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zdnwPg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support