Sunday, July 4, 2021

इंग्लैंड में बिना कोई मैच जीते स्वदेश लौटेगा श्रीलंका, घर में टीम इंडिया लेगी कड़ी परीक्षा

ब्रिस्टलटॉम करन की अगुआई में तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 166 रन पर समेट दिया, लेकिन इसके बाद लगातार बारिश के कारण मुकाबले को रद्द करना पड़ा। इस मैच के रद्द होने के साथ इंग्लैंड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद एक दिवसीय श्रृंखला में भी श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने का मौका गंवा दिया। मेजबान टीम ने टी-20 श्रृंखला 3-0 जबकि एक दिवसीय श्रृंखला 2-0 से जीती। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और करन (35 रन पर चार विकेट), क्रिस वोक्स (28 रन पर दो विकेट) तथा डेविड विली (36 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से श्रीलंका की टीम को 41.1 ओवर में ही समेट दिया। श्रीलंका की ओर से सिर्फ दासुन शनाका ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए, जिन्होंने 65 गेंद में दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ वानिंदु हसारंगा (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए। श्रीलंका की पारी समाप्त होने के बाद हालांकि बारिश शुरू हो गई जो लगातार चलती रही जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। श्रीलंका की टीम अब स्वदेश में भारत के खिलाफ तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को और समापन 25 जुलाई होगा। भारतीय टीम की अगुवाई शिखर धवन करेंगे जबकि कोचिंग का जिम्मा राहुल द्रविड़ संभालेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wi3gd2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support