Saturday, July 10, 2021

मैच के बीच में महमूदुल्लाह का संन्यास, एक दिन पहले खेली थी करियर की सबसे बड़ी पारी

ढाकाबांग्लादेश के सीनियर हरफनमौला महमूदुल्लाह ने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करके सभी को चौंका दिया है जबकि एक दिन पहले ही उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 150 रन की पारी खेली। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार महमूदुल्लाह ने अपने साथियों को इस बारे में बताया है कि वह आगे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। वेबसाइट ने के एक शीर्ष सूत्र के हवाले से कहा, 'महमूदुल्लाह ने बताया है कि वह आगे टेस्ट क्रिकेट और नहीं खेलना चाहता, उसने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी। हमें देखना है कि जज्बाती तौर पर कोई गुबार तो नहीं निकाला है।’ महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 49 टेस्ट में 31 से अधिक की औसत से 2764 रन बनाए हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसमें वह बल्ले से नाकाम रहे, लेकिन आठ विकेट लिए थे। विदेशी सरजमीं पर वह बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत थी। वह टी20 टीम के मौजूदा कप्तान हैं और 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2UEZeP6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support