नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और साक्षी धोनी के लिए आज का दिन बेहद खास है। इसी दिन 10 वर्ष पहले यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। 4 जुलाई, 2010 को धोनी ने बेहद निजी कार्यक्रम में साक्षी से देहरादून में शादी की थी। इस खास मौके पर साक्षी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि माही ने उन्हें 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर विंटेज कार गिफ्ट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- शादी की सालगिरह पर गिफ्ट के लिए शुक्रिया..। इसके अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें लगाई हैं, जिनमें यह कपल खास दिन को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहा है। इससे पहले 'कैप्टन कूल' माही की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी फैमिली में हाल में शामिल हुआ स्कॉटलैंड से आया शेटलैंड पोनी नस्ल का भूरे रंग का घोड़ा घास चरता हुआ दिखाई दे रहा था। बता दें कि इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी इस समय शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे हैं। धोनी के गृहनगर रांची में 7 एकड़ में फार्महाउस है। इस फार्महाउस में धोनी की कई लग्जरी कारें और उनके पालतू जानवर रहते हैं। धोनी के पास इन कारों का है कलेक्शनधोनी बाइक के शौकिन हैं। उन्हें कभी कभी रांची की सड़कों पर बाइक पर का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धोनी के पास विंटेज कारों में पोर्श 911, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एएम और फेरारी 599 जीटीओ के अलावा अन्य कई लग्जरी कारें जिसमें निशान जोंगा, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रकहॉक, लैंड रोवर फ्रीलांडर 2 और ऑडी क्यू 7 हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dHFmkQ






0 comments:
Post a Comment