Saturday, July 17, 2021

बिटिया आइरा के जन्मदिन पर इमोशनल हुए शमी, इंग्लैंड से भेजा खास मेसेज

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बिटिया आइरा (Aaira birthday) आज 6 साल की हो गईं। टीम इंडिया के अनुभवी पेसर शमी इस समय इंग्लैंड में हैं। शमी ने बेटी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर आइरा की फोटो शेयर कर खास मेसेज लिखा। शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आइरा की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा, ' मेरी प्यारी बेटी को जन्मदिन की बधाई! आप मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से बहुमूल्य हैं। उम्मीद करता हूं की आपको इस बात का एहसास होगा कि आप ही मेरे लिए सबकुछ हैं। आप सकारात्मक, आकर्षक और प्यारी बिटिया हैं। मुझे आपको अपनी बेटी कहने पर गर्व है। हैप्पी बर्थडे टू माइ परफेक्ट लिटिल गर्ल!' दाएं हाथ के अनुभवी पेसर की बिटिया को पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ियों ने बधाई दी है। शमी के छोटे भाई और बंगाल की ओर से रणजी खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने रेड कलर के दो हार्ट वाले इमोजी के साथ लिखा, ' आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई बेबो। मिस यू बेबो।' शमी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बिटिया आइरा का एक क्यूट डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में आइरा फेमस सॉन्ग 'एक बार पर्दा हटा दे शराबी' पर जमकर ठुमके लगा रही थी। आइरा का डांस मूव्स देखने लायक था। हसीन जहां और शमी अलग रह रहे हैं पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि शमी का उनके अलावा किसी और के साथ भी अफेयर है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था और दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। हसीन जहां ने अपनी बेटी आइरा के नाम के आगे से शमी का सरनेम हटाकर अपना सरनेम लगा दिया है। हसीन ने अपनी बेटी का नाम आयरा जहां रखा है। IPL चीयरलीडर थीं हसीन, 2014 में हुई शादी हसीन जहां मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए आईपीएल में चीयरलीडर के तौर पर जुड़ी हुई थीं। इसी दौरान हसीन की मुलाकात मोहम्मद शमी से हुई। बाद में दोनों की मुलाकातों का दौर चला और शमी ने घरवालों की बात नहीं मानते हुए हसीन जहां से 2014 में शादी कर ली। इसी दौरान उनकी एक बेटी भी हुई, जिसका नाम आइरा रखा गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eu0qMa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support