Wednesday, July 14, 2021

यारों के यार माही: आज भी पुराने दोस्तों को नहीं भूले, साथ खाया खाना

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी अपने धुन में रहने वाले शख्स हैं। भेड़ चाल में विश्वास नही रखते। अपने मन की सुनते और दिल की करते हैं। दूसरे क्रिकेटर्स की तरह सोशल मीडिया पर शो बाजी भी उन्हें पसंद नहीं। और न ही किसी तरह का कोई बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का हथकंडा अपनाते हैं। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनसे ज्यादा फैन फॉलोइंग शायद ही किसी भारतीय खिलाड़ी की हो। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के अकाउंट से हमें उनकी खबर मिलती रहती है। अब उनके किसी फैन अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। जहां माही अपने पुराने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। फोटो में धोनी के साथ दोस्त सीमंत लोहानी और एक शख्स दिख रहा है। बैकग्राउंड में एक लग्जरी कार नजर आ रही है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने रोल्स रॉयस की विंटेज कार खरीदी है। शिमला में मनाई छुट्टियां माही अपने पूरे परिवार के साथ पहाड़ों की सैर पर थे। शिमला के आसपास कई हिल स्टेशंस पर उन्होंने रातें गुजारीं। आईपीएल में दिखाएंगे जलवा? एमएस धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन आईपीएल में अब भी अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। माही के फैंस आईपीएल 2021 के पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार है, चार मई को आनन-फानन में जिसके पहले भाग को कोरोना मामलों के बाद स्थगित कर दिया गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3i50l2E
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support