कोलंबो श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। भारत को आखिरी वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा था और वह इस मुकाबले से जीत की राह पर लौटना चाहेगा, जबकि श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज की हार को भुलाकर इस मैच से वापसी करना चाहेगी। दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन: भारत: शिखर धवन, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), आशेन बंडारा, वनिंदु हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय और दुशमंथा चमीरा धवन एंड कंपनी ने जीती थी वनडे सीरीज वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर आत्मविश्ववास से ओतप्रोत शिखर धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया मेजबान श्रीलंका से अब टी-20 मुकाबलों में दो दो हाथ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत आज यानी रविवार से हो रही है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zxTQfB






0 comments:
Post a Comment