नई दिल्लीभारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में आज आमने सामने हैं। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। मेहमान भारत की नजर मेजबान श्रीलंका की सीरीज में सफाया करने की होगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहला वनडे 7 विकेट से जबकि दूसरा वनडे 3 विकेट से अपने नाम किया था। शिखर धवन पहली बार इंटरनैशनल स्तर पर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले धवन घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं। Scorecard चाहर ने दिलाई ने दूसरे वनडे में जीत पेसर दीपक चाहर ने दूसरे वनडे में भारत को शानदार जीत दिलाई थी। चाहर ने नाबाद 69 रन की पारी खेल टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई थी। लोअर ऑर्डर में चाहर ने उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए नाबाद 84 रन जोड़े थे। संभावित प्लेइंग इलेवन भारत: पृथ्वी साव, शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंडया, क्रुणाल पंडया, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल। श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंडू हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मांथा चमीरा, लक्षण संदाकन, कासुन रजिता।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BI3Hl8






0 comments:
Post a Comment