Sunday, July 18, 2021

India vs Sri Lanka: शिखर धवन की कप्तानी पारी, बने कई रेकॉर्ड्स

कोलंबो भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मैच सात विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत में कप्तान शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 86 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 262 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया और सिर्फ 36.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 263 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। धवन ने इस पारी के दौरान कई मुकाम हासिल किए। शिखर धवन वनडे इंटरनैशनल में सबसे तेजी से 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में 6 हजार रन पूरे करने वाले 10वें बल्लेबाज भी बने। भारतीय कप्तान ने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (160 पारियां) और रोहित शर्मा (200 पारियां) को पीछे छोड़ा। धवन ने 140 पारियों में अपने 6000 रन पूरे किए। धवन हाशिम अमला के बाद वनडे इंटरनैशनल में दुनिया के सबसे दूसरे सबसे तेजी से बल्लेबाज बने। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ने सिर्फ 126 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। धवन कुल मिलाकर सभी बल्लेबाजों की बात की जाए तो धवन चौथे नंबर पर हैं। अमला (126), विराट कोहली (136) और केन विलियमसन (139) के बाद धवन का नंबर आता है। इसके साथ ही धवन वनडे में भारत के कप्तान के रूप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने 35 साल 225 दिन की उम्र में कप्तानी संभाली। वहीं अगर 6000 रन की बात करें तो भारतीय सलामी बल्लेबाजों में वह पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर (15310), सौरभ गांगुली (9146), वीरेंदर सहवाग (7240) और रोहित शर्मा (7238) ने ओपनिंग करते हुए 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ ही धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। पहले मैच में जब वह 17 के निजी स्कोर पर पहुंचे तो उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 17 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। अमला ने 18 पारियों में श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन पूरे किए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hQ2cco
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support