Tuesday, July 13, 2021

IPL से पहले मैदान पर लौटेंगे श्रेयस अय्यर, सचिन के बेटे अर्जुन भी दिखाएंगे दम

मुंबईकंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई क्रिकेट संघ ने फिटनेस शिविर के लिए 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाया था। आईपीएल को कोविड-19 मामलों के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। अय्यर के अलावा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली मुंबई की चयन समिति ने भारतीय टीम के नियमित सदस्यों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी साव को भी शिविर के लिए चुना है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को भी टीम में रखा गया है। एमसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘फिटनेस शिविर का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kdyyzM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support