Tuesday, July 20, 2021

LIVE स्कोर और अपडेट : श्रीलंका ने टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

कोलंबो भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर: श्रीलंका ने टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला। श्रीलंका और से अविष्का धनुका और मिनोद भानुका क्रीज पर उतरे। वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं पहला ओवर। शिखर धवन ने भारतीय टीम के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में हमारे गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। स्पिनर्स ने मिलकर लय में गेंदबाजी की। Scorecard बीते मैच में शिखर धवन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। दूसरे छोर पर पहले पृथ्वी साव और फिर ईशान किशन ने आक्रामक रवैया अपनाया। धवन ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से परिस्थिति के हिसाब से है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज आक्रामक होकर खेल रहे थे तो मैंने छोर बदलने का फैसला किया।' भारत ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर श्रीलंका पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली थी। सीरीज के दूसरे मैच में भारत की कोशिश सीरीज पर कब्जा करने की होगी वहीं श्रीलंका के लिए सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना जरूरी होगा। भारतीय टीम ने जिस आसानी से मैच जीता था उसके बाद मेजबान टीम के लिए वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा। खास तौर पर भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाना मुश्किल का है। पिच और परिस्थितियां इस पिच में भी काफी टर्न होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बल्लेबाजी के लिए विकेट अच्छ रहा। मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत एकादश पृथ्वी साव, शिखर धवन, ईशान किशन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार , दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल श्रीलंका एकादश अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डीसिल्वा, चारिथ असलांका, दासुन शनाका (कप्तान), वामिंडु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लक्षण संदाकन, लाहिरू कुमारा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rm5zLn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support