लंदन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका छह माह की हो गई। कैप्टन पापा और एक्ट्रेस मॉम ने इस दौरान अपनी बच्ची के साथ जश्न मनाया। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें विराट अपनी लाड़ली को जरूर गोद में लिए दिख रहे हैं, लेकिन वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा। अनुष्का ने दिल को छूने वाला एक प्यारा सा पोस्ट लिखा। 'उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है! मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को जी सकते हैं जिसके साथ आप हमें देखते हैं, छोटी सी। हम तीनों को 6 महीने की शुभकामनाएं।' इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटिज ने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट किया और वामिका को जन्मदिन की बधाई दी। स्क्रीनशॉट में आप सोनम कपूर, ताहिरा कश्यप, वाणी कपूर और काजल अग्रवाल की शुभकामनाएं देख सकते हैं। यूके में है पूरा परिवार टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब पांच टेस्ट मैच की सीरीज की बारी है। इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय क्रिकेटर्स को 20 दिन की छुट्टी मिली है। इस दौरान खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं ताकि बायो-बबल के मानसिक थकान से बचा जा सके।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yMuryp






0 comments:
Post a Comment