कोलंबो भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को पहला वनडे खेला गया। इस मुकाबले में धवन एंड कंपनी ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो इस दल को भारत की 'बी' टीम बता रहे थे। अब युवा भारतीय खिलाड़ियों के हौसले जहां सातवें आसमां पर है तो श्रीलंका पर सीरीज हारने का खतरा भी मंडरा रहा है। श्रृंखला का दूसरा और निर्णायक मैच 20 जुलाई को उसी आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा, जहां पहले मैच में पृथ्वी साव, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिखर धवन की आतिशी पारी आई। वैसे तो दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में किसी बदलाव की गुंजाइश कम ही है, लेकिन दौरे पर ऐसे कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी पहुंचे हैं, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए अगले मैच में भारत की संभावित अंतिम 11 पर नजर डाल लेते हैं। शिखर धवन (कप्तान): बतौर कप्तान गब्बर ने बेहतरीन शुरुआत की। बल्लेबाज के रूप में भी उनकी पारी में गंभीरता और सूझबूझ नजर आई। अपनी छवि के विपरित उन्होंने 95 गेंद में 86 रन की नाबाद पारी खेली। उम्मीद है कि वह अपने शानदार फॉर्म को पूरे दौरे पर जारी रखें। पृथ्वी साव: इस खिलाड़ी का नाम भले ही पृथ्वी हो, लेकिन क्षमता आकाश चूमने की है। शुरुआती 10 ओवर्स में ही इन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया था। पृथ्वी साव अगर वह कुछ देर और टिक जाते तो शायद अकेले अपने दम पर ही मैच जीता आते।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iocVdd






0 comments:
Post a Comment