Sunday, July 4, 2021

साक्षी का खुलासा, रात को नींद में भी PUBG के बारे में बोलते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने उनके बारे में कई मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने इस पूर्व विकेटकीपर की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि धोनी वीडियो गेम खेलने के कितने बड़े शौकीन हैं और इतना ही नहीं वह रात को नींद में PUBG (अब BGMI) के बारे में बोलते रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को बातचीत में साक्षी ने बताया कि इस तरह की गेम्स से धोनी का हमेशा ऐक्टिव रहने वाला दिमाग दूसरी ओर लगा रहता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह उनके बेडरूम में भी घुस आया है। क्योंकि पूर्व कप्तान खुद हेडफोन लगाकर गेम खेलते रहते हैं और बातें करते रहते हैं। साक्षी धोनी ने कहा, 'आपको पता ही है है कि माही का दिमाग हमेशा चलता रहता है। उसे आराम नहीं मिलात। तो जब वह कॉल ऑफ ड्यूटी या पबजी या कोई और गेम खेल रहे होते हैं तो इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं और लगाने में मदद मिलती है, जो अच्छी बात है।' साक्षी ने आगे बताया, 'मेरा मतलब है कि मैं बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हूं कि यह मेरे बेडरूम में घुस आया है और आजकल तो PUBG मेरे बेड पर चला आया है। कई बार मुझे लगता है कि वह मुझसे बात कर रहे हैं लेकिन वह हेडफोन लगाकर गेम खेलते हुए लोगों से बात कर रहे होते हैं। आजकल कई बार तो वह सोते हुए PUBG के बारे में बात कर रहे होते हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yp5nxq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support