नई दिल्ली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साउथम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय टीम ब्रेक पर है। और खिलाड़ी इस दौरान काफी इन्जॉय कर रहे हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें वह रोहित को ट्रोल कर रही हैं। रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'कोई इन्हें बताए कि मुस्कुराना कूल होता है।' न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आठ विकेट से मिली हार के बाद टीम इंडिया को तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है।खिलाड़ी इस दौरान यूके में काफी सैर कर रहे हैं। रोहित ने भी हाल ही में अपनी बेटी समायरा के साथ तस्वीर साझा की थी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी। भारतीय टीम को सीरीज से पहले झटका लगा है। रोहित के जोड़ीदार शुभमन गिल का चोट के चलते खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xf27Vh






0 comments:
Post a Comment