नई दिल्लीआईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होना निश्चित है, क्योंकि दोनों ही चिरप्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में शामिल किए गए हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को घोषणा की। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) को यूएई और ओमान शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसका मेजबान है और इसका आयोजन ओमान और यूएई में किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। ग्रुप का चयन 20 मार्च 2021 को टीम की रैंकिंग के आधार पर किया गया है। ग्रुप 1 में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के साथ में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को रखा गया है। इसके साथ ही राउंड 1 से दो टीमें भी इसमें जुड़ेंगी। दूसरे ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम होंगी और राउंड 1 से दो क्वॉलिफायर टीमें इसमें जुड़ेंगी। आठ टीमें पहले राउंड में भिड़ेगीं ताकि वह मुख्य राउंड में जगह बना सकें। इसमें श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने ऑटोमैटिक क्वॉलिफाइ किया है। वहीं बाकी छह टीमें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2019 के क्वॉलिफायर से इसमें जगह बनाई। आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में हैं। वहीं ओमान, पीएनजी और स्कॉटलैंड बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में होंगी। यह टूर्नमेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नमेंट शुरुआत में भारत में खेला जाना था लेकिन भारत में कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की दूसरी लहर के चलते इसे टालने का फैसला किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ही हालांकि इसका मेजबान रहेगा। इसका आयोजन चार मैदानों- दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर होगा। पहले दौर में 8 क्वालीफाइंग टीमें भाग लेंगीटूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमें भाग लेंगी जो ओमान और यूएई में खेला जाएगा। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेगी जहां आठ क्वालीफायर होंगे। आगामी टूर्नामेंट 2016 के बाद पहला टी20 विश्व कप होगा। पिछली बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। प्रारंभिक दौर में आठ टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है। आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप की घोषणा ग्रुप 1 - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ग्रुप ए का विजेता, ग्रुप बी का रनर-अप ग्रुप 2 - भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, अफगानिस्तान, रनर-अप A, ग्रुप बी का विजेता
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ufjsik






0 comments:
Post a Comment