कोलंबो श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार 20 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। पहले मैच में आसमान साफ रहा था और फैंस को आज भी ऐसे ही मौसम की उम्मीद रहेगी। पहला मैच भारतीय टीम ने आसानी से जीता था और ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए श्रीलंकाई टीम को आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप सुपर लीग में 12वें स्थान पर है और कुछ मुकाबलों में जीत उसकी स्थिति मजबूत कर सकती है। अगर वह आज का मुकाबला जीत जाती है तो वह 8वें स्थान पर आ जाएगा। कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम मौसम की बात करें तो मैच शुरू होने के समय करीब 30 डिग्री रहने की उम्मीद है वहीं शाम को इसके 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम का पूर्वानुमान यह भी कहता है कि आकाश में बादल छाए रहेंगे और उमस करीब 79 प्रतिशत रहेगी। हालांकि इस वक्त श्रीलंका में बारिश होती है लेकिन मंगलवार को कोलंबो में बरसात का पूर्वानुमान नहीं है। भारत ने सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 262 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच को कप्तान शिखर धवन के नाबाद 86, ईशान किशन ने 59 और पृथ्वी साव के ताबड़तोड़ 42 रन की मदद से 37वें ओवर में जीत लिया। भारत के फिरकी गेंदबाजों- युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने श्रीलंका को फांसे रखा। दोनों ने दो-दो विकेट हासिल किए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xUnbAq






0 comments:
Post a Comment