ब्रिजटाउन कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे इंटरनैशनल टाल दिया गया। यह मैच केनसिनग्टन ओवल पर खेला जाना था। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे टाल दिया गया है क्योंकि वेस्टइंडीज टीम के एक नॉन-प्लेइंग सदस्य का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।' यह नतीजा टॉस के बाद किया गया चूंकि उसी समय टेस्ट का नतीजा आया था। कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए इस पर फैसला लिया गया। बयान में आगे कहा गया, 'दोनों टीमों के सभी सदस्य और मैच अधिकारी आज आराम करेंगे। मैच दोबारा कब खेला जाएगा इस पर बाद में फैसला लिया जाएगा जब सबके नतीजे आ जाएंगे।' सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने DLS के आधार पर 133 रन से जीता था। तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ अपना वनडे डेब्यू करने को तैयार थे जब दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में लौट गईं। उन्हें चोटिल कप्तान आरोन फिंच से वनडे कैप मिली थी। गुरुवार को मैच टालने के बाद न सिर्फ सीरीज के बाकी दो वनडे इंटरनैशनल पर खतरा है बल्कि ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे पर भी सवाल उठ गए हैं। यह दौरा गुरुवार को ही कन्फर्म हुआ है। टीम ने शनिवार को आखिरी वनडे खेलने के बाद बांग्लादेश के लिए रवाना होना था। पाकिस्तान की टीम ने भी कैरेबियाई दौरे पर आना है। यहां उसे पांच टी20 इंटरनैशनल और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी20 सीरीज की शुरुात 27 जुलाई से बारबेडोस में होनी है। टेस्ट मैच 12-16 अगस्त और 20 से 24 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36QVX1Y






0 comments:
Post a Comment