नई दिल्ली भारत के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के लिए काउंटी सेलेक्ट XI ( Practice Match) ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान विल रोड्स (Will Rhodes) संभालेंगे। यह मुकाबला 20 जुलाई से डरहम में खेला जाएगा। काउंटी सेलेक्ट टीम में युवा (Haseeb Hameed) को भी शामिल किया गया है। हसीब वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ साल 2016 में राजकोट में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू किया था। इस युवा सलामी बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में 82 रन बनाकर राजकोट टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हसीब ने अब तक 3 टेस्ट मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 219 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत का ये पहला और आखिरी अभ्यास मैच होगा। इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। ऐसे में सभी काउंटी टीमें व्यस्त हैं। भारत को इसलिए किसी एक काउंटी टीम से अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया जिस टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी उसमें अलग अलग काउंटी टीमों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और उसे काउंटी सेलेक्ट XI टीम नाम दिया गया है। अभ्यास से पहले पंत को हुआ कोरोना प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय खेमे में कोरोना की सेंधमारी से टीम प्रबंधन बेहद चिंतित है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय टीम इंडिया के साथ डरहम नहीं गए क्योंकि वह कोरोना से जूझ रहे हैं। पंत के अलावा टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट दयानंद जारानी का कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण, रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और स्टैंबाई ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन भी आइसोलेशन में चले गए हैं। ये सभी गिरानी के संपर्क में आए थे। काउंटी सेलेक्ट XI टीम इस प्रकार है : विल रोड्स (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम एस्पिनवेल, ईथन बाम्बर, जेम्स ब्रेसी, जैक कार्सन, जैक चैपल, हसीब हमीद, लिंडन जेम्स, जेक लिब्बी, क्रेग माइल्स, लियाम पेटरसन व्हाइट, जेम्स रु, रॉब येट्स।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rcc2Ze






0 comments:
Post a Comment