रांची भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक, शानदार क्रिकेटर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां कमाल की हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने भारत को कई बड़ी अहम जीत दिलाईं। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम आईसीसी की सीमित ओवरों की तीनों ट्रोफियां दर्ज हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। धोनी ने क्रिकेट के मैदान के इतर भी कई ऐसे काम किए हैं जिससे वह अपने फैंस के बीच काफी पॉप्युलर रहे हैं। उनके फैन उन पर जान छिड़कते हैं। धोनी का एक ऐसा ही फैन हरियाणा के अपने गांव से रांची तक उनसे मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़ा। उसने 29 जुलाई को यह सफर शुरू किया और 16 दिन में करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय किया। अंग्रेजी अखबार टेलिग्राफ इंडिया ने इस शख्स अजय गिल के हवाले से लिखा, 'धोनीजी से मिलकर घर लौटूंगा।' 18 वर्षीय इस शख्स का कहना है कि धोनी को उनसे मिलने के लिए कम से कम 10 मिनट का वक्त निकालना चाहिए क्योंकि वह काफी दूर मिलने पैदल चलकर आए हैं। ध्यान देने की बात यह है कि जब अजय रांची पहुंचे तो धोनी चेन्नै में थे। वह शुक्रवार को आईपीएल के लिए दुबई रवाना हो रहे हैं। हालांकि अजय को जब बताया गया कि धोनी तीन महीने बाद रांची आएंगे वह तब भी लौटने के लिए तैयार नहीं। अजय वहीं इंतजार करने की जिद करने लगा। अजय, जो अपने गांव में एक सैलून में काम करते हैं, अपने लुक्स के कारण भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बालों को पीला, नारंगी और डार्क और लाइट ब्लू रंग में रंगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर 'धोनी' और 'माही' लिखा हुआ है। अजय ने कहा, 'सोनीपत के एक साथी बार्बर को जब पता चला कि मैं पैदल रांची जा रहा हूं और धोनी से मिलना मेरा मकसद है तो उसने इसे फ्री में कर दिया। मैं इस पर धोनीजी के साइन भी करवाऊंगा।' उनके आने का मकसद पूछने पर फैन ने कहा कि एक समय पर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन पिछले साल धोनी के संन्यास के बाद उन्होंने खेलना छोड़ दिया। हालांकि वह अब इस महान क्रिकेटर की दुआओं के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं। अजय के बारे में पता चलने पर अनुराग चावला नाम और उनके दोस्त अजय को एक होटल रूम में ले गए और उसे दिल्ली का टिकट दिलवा दिया। अनुराग ने कहा, 'हम काफी प्रभावित हैं कि दिल्ली से चलकर यहां तक आए हैं लेकिन हमने उन्हें फिलहाल वापस लौटने और बाद में आने के लिए मना लिया है।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2VTqABJ






0 comments:
Post a Comment