Tuesday, August 17, 2021

बंगाल ने इस पूर्व ओपनर को बनाया अंडर-19 टीम का हेड कोच, युवाओं को तराशने की जिम्मेदारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज देवांग गांधी (Devang Gandhi) को बंगाल क्रिकेट संघ ने अपनी अंडर-19 टीम (Bengal U-19 coach) का हेड कोच नियुक्त किया है। भारत की ओर से 4 टेस्ट और 3 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके देवांग के कंधों पर बंगाल के युवाओं को निखारने की जिम्मेदारी होगी। बंगाल के पूर्व कप्तान और ओपनर रह चुके देवांग ने कोच बनने के बाद कहा, ' यह मेरी दूसरी घर वापसी है। युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना उत्साहजनक होगा। नए कौशल को तलाशना और तराशने की यह नई चुनौती है।' कैब के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ' देवांग इंटरनैशनल क्रिकेट में ओपनर रह चुके हैं। वह बंगाल के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। हमनें उन्हें अंडर-19 टीम का कोच नियुक्त किया है। वह हमारे युवाओं को निखारने में मदद करेंगे।' देवांग का शुरुआती इंटरनैशनल क्रिकेट करियर बेहतरीन रहा। बंगाल के पूर्व क्रिकेटर की कमजोरी शॉर्ट पिच बोलिंग के खिलाफ रही थी। 49 वर्षीय देवांग ने टेस्ट में 204 और वनडे में 49 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में देवांग की बल्लेबाजी औसत 34 रही वहीं वनडे में उन्होंने 16 के औसत से रन बनाए। देवांग के नाम 95 फर्स्ट क्लास मैचों में 6111 रन है जबकि लिस्ट के 98 मैचों में उन्होंने 3402 रन बनाए। फर्स्ट क्लास मैचों में देवांग ने 42 से अधिक के औसत से रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xW7bNJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support