तोक्यो ओलिंपिक के बाद तोक्यो में अब पैरालिपिंक का रोमांच देखने को मिलेगा। जापान की राजधानी में टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह मंगलवार को हुआ। ओपनिंग सेरिमनी में टेक चंद के नेतृत्व में भारतीय टीम ने खेल गांव में मार्च किया। वह तिरंगा लिए गर्व से आगे-आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य उन्हें फॉलो कर रहे थे। सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था और दोनों हाथों में तिरंगा था। ओपनिंग सेरिमनी से कुछ घंटे पहले पूर्व निर्धारित ध्वजवाहक मरियप्पन थांगवेलु और भारतीय दल के पांच अन्य सदस्यों को एक व्यक्ति के जो कोविड 19 के चपेट में था, उसके संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन में रखा गया है। पिछले छह दिनों में, उनमें से किसी भी खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है। एहतियाती कदम के रूप में, वे क्वारंटाइन में रहेंगे। मरियप्पन की जगह टेक चंद ने ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली। उल्लेखनीय है कि तोक्यो पहुंचने पर उनका 6 दिनों तक टेस्ट किया गया और उनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं, लेकिन आयोजन समिति ने सलाह दी है कि मरियापन आज उद्घाटन समारोह में भाग न लें। मरियप्पन, जो पुरुषों की ऊंची कूद एफ 42 स्पर्धा में भाग लेंगे, उन्हे अभयास करने की अनुमति है, लेकिन उनका समय अलग होगा। एफ42 श्रेणी एक पैर की कमी, पैर की लंबाई में अंतर, बिगड़ा हुआ मांसपेशियों की शक्ति या पैरों में गति की निष्क्रिय सीमा वाले ऐथलीटों के लिए है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jcDpAf






0 comments:
Post a Comment