Sunday, August 22, 2021

रक्षाबंधन के मौके पर विराट कोहली की बहन भावना का भाइयों के लिए प्यारा सा मेसेज

नई दिल्ली रविवार को देशभर में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भावना ने भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट के साथ उनके बड़े भाई विकास भी हैं। विराट की बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एक प्यारा सा मेसेज भी लिखा है। भावना ने लिखा है, 'आप दोनों मेरी दुनिया हैं और आपको पता है कि मैं हमेशा आपके साथ रही हूं।' कोहली की कप्तानी में इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अभी तक के दो मैचों में 1-0 की बढ़त बना ली है। नॉटिंगम टेस्ट में तो बारिश ने इंग्लैंड को बचा लिया था लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने कमाल का खेल दिखाया और इंग्लैंड को 151 रन से मात दी थी। राहुल द्रविड़ की फैन हैं भावना भावना ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब में बताया था कि राहुल द्रविड़ उनके फेवरिट क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'बेशक विराट हैं लेकिन मैं राहुल द्रविड़ की बड़ी फैन रही हूं।' विराट और अनुष्का की बेटी वामिका के बारे में भावना ने कहा था कि वह एंजेल यानी परी की तरह दिखती हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gl333G
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support