Monday, August 16, 2021

अक्षय कुमार के अवतार में वर्दी का 'रौब झाड़ते' नजर आए कंगारू ओपनर वॉर्नर, बोले- खिलाड़ी बैक

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वॉर्नर कई फनी विडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वॉर्नर फेस एप्प की मदद से बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह खुद का फेस रखा हुआ है और 'रील लाइफ खिलाड़ी' कुमार बने हैं। इसके लिए वॉर्नर ने 'खिलाड़ी 786' (Khiladi 786) फिल्म के सीन का इस्तेमाल किया। वॉर्नर ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ' कोई आइडिया ???' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, ' अक्षय वॉर्नर।' दूसरे फैन ने लिखा, ' यस, सुपरस्टार डेविड कुमार।' तब अक्षय के साथ खुद की तस्वीर शेयर कर पूछी थी ये बात इससे पहले भी वॉर्नर कई फनी वीडियो बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पिछले साल एक के बाद एक कई गुदगुदाने वाले वीडियो बनाए थे। वॉर्नर ने इससे पहले अक्षय कुमार की फोटो के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस से पूछा था कि किसने पोज बेहतर किया है, अक्षय या खुद उन्होंने। इस फोटो में पोज हेरा फेरी 2 की मूवी से लिया गया था। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में अब वॉर्नर की नजरें आईपीएल 2021 (IPL 2021 In UAE) पर लगी हुई है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2XzZD6Z
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support